कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- हनुमान इंटर कॉलेज अझुवा में मंगलवार को 'मेरी सेवा संकल्प-विकसित भारत 2047' के तहत 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में क्षेत्र के 10 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए अपने विचार साझा किए। प्रतिभागियों ने जवान, किसान, वैज्ञानिक और आम नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। छात्रों ने कहा कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, कृषि, रोजगार, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत बताई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पेंटिंग में दिखा मेरे सपनो का भारत, आ...