रामपुर, नवम्बर 11 -- प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक स्वतंत्रता का संकल्प है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक देशवासी से सहयोग की आवश्यकता है, ताकि भारत की मेहनत, भारत के उत्पाद भारत के हर घर में प्रयोग हो। मंगलवार को भाजपा के राम विहार स्थित कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाब देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय उद्योगों के प्रोत्साहन और रोजगार सृजन पर विस्तृत चर्चा हुई। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रधा...