श्रावस्ती, नवम्बर 19 -- गिरंटबाजार। विकास क्षेत्र जमुनहा के रानीसीर चिरैया में बुधवार को मंडल युवा मोर्चा की ओर से मंडल संयोजक कौशल वर्मा के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी व विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष भाजपा रमेश कुमार उर्फ मंटू यादव, जिला महामंत्री युवा मोर्चा पवन आजाद रहे। इस मौके पर वास्कीनाथ मिश्रा, रमेश सिंह, ओंकार नाथ सोनी, कमलेश वर्मा, इकबाल बहादुर सिंह व बब्बू शर्मा अदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...