प्रयागराज, मार्च 24 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में मंगलवार को तीन दिवसीय 'संकल्प 2026' राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का शुभांरभ हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आधुनिक तकनीकों में दक्षता ही युवाओं को रोजगार और उद्यमिता के लिए तैयार करती है। उन्होंने विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ड्रोन तकनीक और त्रि-आयामी मुद्रण (थ्री डी प्रिंटिंग) जैसे क्षेत्रों में कौशल विकसित करने पर जोर दिया। निदेशक आरएस वर्मा ने बताया कि सम्मेलन का विषय 'आत्मनिर्भर नेतृत्व और समृद्धि के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.