हापुड़, मार्च 7 -- हापुड़, किसी भी क्षेत्र में महिलाओं की आवश्यकता इसलिए नहीं है कि वह देश की आधी आबादी का हिस्सा है। बल्कि इसलिए है क्योंकि वह सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़ी हुई हैं। उनकी स्थिति तभी सुधरेगी, जब नीति निर्धारण में उनकी भूमिका बढ़ेगी। क्योंकि पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ता है। महिलाओं की इन सब समस्याओं पर हिन्दुस्तान ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की।महिलाओं ने बेबाकी से महिलाओं के उत्थान, उनका समाज व राजनीति में योगदान और उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर चर्चा की। सभी महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि आज भी देश में करीब 20 से 30 फीसदी महिलाएं अशिक्षित है। जब महिलाएं शिक्षित नहीं होगी तो उनमें हमेशा आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.