गाजीपुर, जुलाई 7 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मंगलवार को ब्लॉक सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीडीओ ने कहा कि आजीविका मिशन का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण गरीब परिवारों की महिलाओं को संगठित करके उन्हें गरीबी से बाहर निकाला जाए और आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके लिए स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारी एवं सदस्य ग्रामीण महिलाओं को जोड़कर सखी मंडल या समूह बनाना होता है। उन्होंने कहा कि कम ब्याज पर आसानी से ऋण उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य होता है। कौशल विकास के लिए युवाओं और महिलाओं को विभिन्न रोजगार परक कार्यों का प्रशिक्षण देना बहुत जरूरी है। यह भी पढ़ें- आजीविका मिशन ने महिलाओं को बनाया सेल्फ-रिलायंट, गांव की इकॉनमी को मिली नई ताकत उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने...