फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 6 -- फर्रुखाबाद। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में तृतीय सोपान के जांच शिविर का समापन हो गया। पांच दिन से चले इस शिविर में स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों ने अनुशासन सेवा और टीम भावना का प्रदर्शन किया। प्रवक्ता संजीव त्रिवेदी, अखिलेश पांडेय ने कहा कि स्काउट गाइड के प्रतिभागियों को जिम्मेदारी निष्ठा, राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रबल बनाता है। जिला मुख्यायुक्त ने छात्रों को आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर और अच्छे नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित किया। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट गजेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा के अलावा मुख्यायुक्त स्काउट दिनेश कुमार वर्मा मौजूद रहे। आत्मनिर्भर बनने को किया प्रेरित फोटो 30 परिचय समापन के मौके पर िकया गया जागरुक ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...