गाजीपुर, जनवरी 3 -- करंडा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक में ग्राम पंचायतों की आय बढ़ाने को लेकर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान बीडीओ सुवेदिता सिंह ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। बीडीओ ने कहा कि ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं के आय स्रोतों में वृद्धि अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए पंचायत सचिवालय से दी जाने वाली सेवाओं का विस्तार किया जाए। मरम्मत के अभाव में पड़े पंचायत भवनों की मरम्मत कर उन्हें किराये पर देना, साप्ताहिक मेले एवं हाट-बाजार का आयोजन, तालाबों का पट्टा, तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से पंचायत की आय बढ़ाई जा सकती है। प्रशिक्षण सत्रों में मंडल से आए प्रशिक्षित प्रशिक्षक शशि कुमार एवं कल्पना ने प्रतिभागियों को ग्राम पंचायतों की आय वृद्धि, संसाधन प्रबंधन एवं योजनाओं के प्रभावी क्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.