अमरोहा, जून 16 -- गजरौला। केंद्र सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सोमवार को नगर में बीडीओ कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां शासन स्तर पर संचालित योजनाओं से संबंधित स्टाल भी लगाए गए। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने वैश्विक स्तर पर साख बनाई है। देश आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। आयोजन की अध्यक्षता कर रहीं ब्लॉक प्रमुख मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इस दौरान सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, भाजपा पर्यवेक्षक चंद्रभान भाटी, चौधरी वीरेंद्र सिंह, बीडीओ लोकचंद आनंद, एडीओ पंचायत सतेंद्र सिंह, पंकज कुमार समेत ग्राम पंचायत अधिकारी आदि मौजूद रहे। यह...