महोबा, फरवरी 23 -- महोबा, संवाददाता राजकीय हाई स्कूल दुलारा में आयोजित वूमेन स्केल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत सिलाई एवं कटिंग के 15 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया गया। दुलारा में चल रहे सिलाई एवं कटिंग के 15 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन रविवार को हुआ जिसमें डॉक्टर जिसमें राजकीय हाई स्कूल दुलारा के प्रधानाचार्य डीपी सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है ।महिलाएं इन योजनाओं से जुड़कर अपना खुद का रोजगार स्थापित कर सकती हैं। कहा कि आत्मनिर्भर महिलाओं को समाज में सम्मान मिलता है। शिक्षक हरिश्चंद्र व अमित द्वारा भी महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारियां दी गई। राजकीय इंटर कॉलेज जैतपुर के मूलचंद अनुरागी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं क...