कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सीता नवमी पर विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया। विहिप केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय मातृशक्ति संयोजिका एवं अखिल भारतीय महिला समन्वय प्रमुख मीनाक्षी ताई ने बाबूपुरवा के आयोजन में शिरकत की। इस मौके पर मुफ्त सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया। कहा कि आत्मनिर्भर नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला है। यह सिलाई केंद्र केवल प्रशिक्षण का जरिया नहीं, बल्कि बहनों को स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर करने का सशक्त प्रयास है। देरशाम तपेश्वरी देवी मंदिर में सीता नवमी के कार्यक्रम में मीनाक्षी ताई ने कहा कि नारी समाज और परिवार की मूल धुरी है। यहां डॉ. सीमा जादौन, डॉ. तापसी चक्रवर्ती, विनीता, रजनी, मधु, मोनिशा, गोपाल ने सीता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.