सोनभद्र, जनवरी 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जनपद में आम लोगों के लिए बिजली राहत की बड़ी सौगात बनकर सामने आई है। जिले में इस योजना के तहत 1615 घरों में सोलर पैनल लग गया है। जिले को मिले लक्ष्य के सापेक्ष 82.35 फीसदी प्रगति के साथ बिजली आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम दिखाई दे रहा है। जिले को इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत 1961 लाभार्थियों का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन इसके सापेक्ष 5843 आवेदन प्राप्त होना बताता है कि आमजन में सौर ऊर्जा को लेकर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। यह संख्या लक्ष्य से लगभग तीन गुना अधिक है, जो योजना की लोकप्रियता और जरूरत दोनों को दर्शाती है। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 5210 आवेदकों के लिए वेंडर चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत अब तक 1615 घरों में सोलर पैनल की स्थापना कर दी गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.