बिहारशरीफ, मार्च 17 -- आत्मनिर्भरता: दुनिया में गैस संकट तो शेखपुरा के मदारी गांव में 'गोबर' का कमाल गांव के 35 घरों में पाइपलाइन के जरिये पहुंच रही मामूली खर्च पर रसोई गैस गोवर्धन योजना से लगे गोबर गैस प्लांट से महिलाओं को मिल रही बड़ी राहत 10 हजार क्यूविक क्षमता का गैस बैलून, रिफाइन होकर चूल्हों तक पहुंच रही गैस फोटो 17 शेखपुरा 01 : मदारी गांव में गोबर गैस से खाना बनाती महिला। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता/संजय कुमार मेहता। पश्चिमी एशिया में चल रहे महायुद्ध के कारण दुनिया भर में रसोई गैस का संकट गहरा रहा है। लोग सिलेंडर के लिए कतारों में खड़े हैं। लेकिन, शेखपुरा के सदर प्रखंड के मदारी गांव में सबकुछ समान्य है। यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत गोवर्धन योजना से लगे गोबर गैस प्लांट से 35 घरों में पाइपलाइन के जरिए 24 घंटे निर्बाध गैस पहुंच रही ...