गुड़गांव, अप्रैल 17 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। सेक्टर-40 थाने के बाहर खुद को आग के हवाले करने वाले 24 वर्षीय अंकित यादव की मौत के बाद अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मौत से ठीक पहले अंकित द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया एक मिनट पांच सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए अपनी लिव-इन पार्टनर पर विश्वासघात और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। अंकित ने आत्मदाह जैसा खौफनाक कदम उठाने से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और उसे अपने परिजनों को भी भेजा। वीडियो में अंकित ने कहा आज मैं ऐसे मोड पर खड़ा हूं जहां मरने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। यह भी पढ़ें- होटल के कमरे में प्रेमिका का पारा हुआ हाई, प्रेमी को हथौड़े से पीट-पीटकर कर मार डाला जिसे मैंने तीन साल तक पलकों पर बिठाया, जिसका हर खर्चा उठ...