अलीगढ़, मार्च 31 -- खैर। कस्बा पुलिस चौकी के बाहर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाले मनोज वर्मा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से चौकी के दो सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार उपाध्याय मोहल्ला निवासी मनोज वर्मा पुत्र रमेश चन्द्र वर्मा ने एक मार्च को कस्बा चौकी के बाहर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली थी। मृतक के भाई राजीव सोनी का आरोप है कि चौकी पर तैनात सिपाही कोर्ट के वारंट का हवाला देकर मनोज से अक्सर रुपये मांगते थे। रुपये न देने पर उसे तरह-तरह से परेशान किया जाता था...