झांसी, अप्रैल 15 -- झांसी। बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत मेन मार्केट में दुकान को लेकर चल रहे विवाद में मामला उस समय और गरमा गया। जबकि एक युवक ने अपने ऊपर ज्वलनशील डालकर आग लगाने का प्रयास किया। वहीं बुधवार को तनाव बढ़ता देख राजस्व, पुलिस व छावनी परिषद की टीम ने निरीक्षण किया। दोनों के बीच सुलह न होने पर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। दुकान को लेकर चल रहे विवाद में एक पक्ष के पंकज यादव ने कथित तौर पर अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की गई। यह भी पढ़ें- जमीन को लेकर विवाद, दो पक्षों में बढ़ा तनाव दूसरे पक्ष के ऋतिक सोनी ने बताया कि उन्होंने संबंधित जमीन वैध दस्तावेजों के आधार पर खरीदी है और उसी के अनुरूप निर्माण कार्य कराया जा रहा है। व...