आत्मदाह की दी चेतावनी
बक्सर, जून 5 -- बक्सर। 15वीं वित्त और छहवीं वित्त की राशि से कराए गए कार्य व प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिलने के कारण 06 जून यानी आज जिला परिषद की सामान्य बैठक में आत्मदाह करने के संबंध में जिला परिषद सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने डीडीसी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया है कि बीते छह माह से वित्त आयोग से क्षेत्र में कराए गए विभागीय कार्य का भुगतान और लगभग 75 करोड़ राशि खर्च नहीं होने से जिला परिषद का विकास कार्य बाधित है। जिससे जनहित का कार्य बाधित है। कहा कि इसकी सारी जबावदेही कर्मचारियों व अधिकारियों की होगी। यह भी पढ़ें- नीलाम पत्र वाद के 19 मामलों की हुई सुनवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.