गंगापार, जून 6 -- तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर मौजूद रहीं उपजिलाधिकारी मेजा नीलम उपाध्याय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रेम नारायण प्रजापति, नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल व अन्य संबधित अधिकारियों ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की शिकायतों को सुनकर प्रकरण को संबधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर त्वरित निस्तारण के लिए कहा। सबसे अधिक मामले सरकारी चकरोड, नाली, सरकारी भूमि व तालाब पर अवैध कब्जे के थे, इन सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम ने पुलिस व राजस्व की टीम गठित कर दी。

आत्मदाह की धमकी संपूर्ण समाधान दिवस में दोपहर एक बजे के लगभग उस समय हड़कंप मच गया, जब जरार गांव से पहुंचा एक व्यक्ति एसडीएम के पास पहुंच चीख पुकार करते हुए बोला कि बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद उसकी समस्या का निद...