पीलीभीत, मार्च 16 -- पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने चौकी के दरोगा पर गन्ना छिलाई के दौरान दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सहित पुलिस अधिकारियों से की। युवती का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद दरोगा ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई भी लगाई। न्याय न मिलने पर युवती ने 16 मार्च को मुख्यमंत्री कार्यालय में आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। अभी तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। हजारा पुलिस का कहना है कि युवती भाई के खिलाफ दर्ज मुकदमें खत्म कराने के लिए दबाव बना रही है। रविवार को युवती का एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह स्टेशन पर मौजूद है और न्याय न मिलने पर लखनऊ जाने की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...