हमीरपुर, जनवरी 12 -- बिवांर, संवाददाता। नशे में चूर युवक ने पांच दिन पूर्व आत्मदाह किया था। जिसकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बिवांर थानाक्षेत्र के टीहर गांव का 34 वर्षीय बालेंद्र पुत्र बच्चा कुशवाहा शराब पीने का आदी है। बुधवार को शाम शराब के नशे में घर आया। इसके बाद कमरे में जाकर रखें डीजल को अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। आग लगने से वह धू-धूकर जलने लगा। शोर सुनकर पत्नी व परिजनों ने पहुंचकर आग बुझाकर उसे मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर लखनऊ रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का लखनऊ में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक ती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.