नई दिल्ली, जून 3 -- Amazfit Bip Max india launch soon: नई स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी अब Amazfit Bip Max को अपनी नई वॉच के तौर पर लॉन्च होने के लिए तैयार है। खुद कंपनी ने अपकमिंग वॉच की पहली झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है। दरअसल, हाल ही में कंपनी ने वैश्विक स्तर पर Amazfit Bip Max को लॉन्च किया था और अब अमेजफिट इंडिया ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर Amazfit Bip Max के लॉन्च को टीज किया है यानी अब यह वॉच भारत में धूम मचाने आ रही है। अपकमिंग वॉच में क्या-क्या खास होगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...अब भारत में धूम मचाने आ रही Amazfit Bip Max शेयर किए गए टीजर के अनुसार, 'Bip Max' नाम की आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी गई है, साथ ही "Coming Soon" का मैसेज भी दिया गया है। इसके अलावा, पोस्ट में यह भी लिखा है, "बड़...