नई दिल्ली, मई 1 -- ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने AI टूल्स के जरिए दुनियाभर में तहलका मचा दिया है। जो काम इंसानों को करने में घंटों लग जाते हैं, वो एआई चुटकियों में कर रहा है, वो भी पूरी सटीकता के साथ। अब ऐसा लग रहा है कि ओपनएआई स्मार्टफोन कैटेगरी में तहलका मचाने की तैयारी में है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक "AI एजेंट फोन" पर काम कर रही है, और इसका आइडिया आज के स्मार्टफोन के काम करने के तरीके से काफी अलग है। ये जानकारी एनालिस्ट मिंग-ची कुओ से मिली है, जिनका दावा है कि ओपनएआई एक ऐसे डिवाइस के बारे में सोच रहा है जिसमें आपको आम स्मार्टफोन की तरह अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके बजाय, इसमें मौजूद एक AI एजेंट आपके सारे काम शुरू से आखिर तक खुद ही करेगा।बस बोलनेभर से होंगे सारे काम तो, किसी चीज की योजना बनाने...