नई दिल्ली, जून 12 -- Apple का पहला टचस्क्रीन MacBook अब फाइनली आ सकता है। कंपनी का नाम सालों से टचस्क्रीन मैक की अफवाहों से जुड़ता रहा है, लेकिन एक नई जानकारी से पता चलता है कि यह मोस्ट अवेटेड डिवाइस अब सच में आ रहा है। अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती हैं, तो यह ऐप्पल के लिए एक बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि कंपनी का हमेशा से यह मानना ​​रहा है कि टचस्क्रीन iPad के लिए होती हैं, लैपटॉप के लिए नहीं। यह जानकारी चीन के जाने-माने टिप्स्टर 'इंस्टैंट डिजिटल' से मिली है, जिन्होंने हाल ही में कहा था कि टचस्क्रीन MacBook का आना "100 परसेंट कन्फर्म" है। हालांकि इस पोस्ट में डिवाइस के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इससे उन पुरानी रिपोर्ट्स को और मजबूती मिलती है जिनमें कहा गया था कि ऐप्पल पहली बार अपनी मैक लाइनअप में टच फंक्शनैलिटी लाने की तैया...