नई दिल्ली, जुलाई 26 -- Redmi 17 4G full details leak: शाओमी का सब-ब्रांड Redmi जल्द ही अपने Redmi 17 स्मार्टफोन को 4G और 5G दोनों वेरिएंट में लॉन्च कर सकता है, और फोन पहले ही कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। अब, एक टिप्स्टर ने अपमकिंग Redmi 17 4G स्मार्टफोन के पूरे स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर दिए हैं। चलिए एक नजर डालते हैं अपकमिंग फोन में हमें क्या-क्या खास मिल सकता है...Redmi 17 4G के पूरे स्पेसिफिकेशन्स लीक टिप्स्टर सुधांशु अंभोर के शेयर किए गए एक स्क्रीनग्रैब के अनुसार, आने वाला रेडमी 17 4G स्मार्टफोन चार कलर्स - ओक ग्रीन, डीप ब्लू, ब्लैक और लोटस पर्पल - में आ सकता है। इसके डाइमेंशन और वजन की बात करें तो, फोन का साइज 170.12x78.42x8.8mm और वजन 232 ग्राम होगा। इसमें डायनामिक RGB लाइट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटे...