नई दिल्ली, जनवरी 9 -- दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी के वीडियो मामले में जालंधर पुलिस ने दिल्ली के भाजपा नेता व दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सोशल मीडिया पोस्ट से लिए गए ऑडियो की फरेंसिक जांच से पता चलता है कि आतिशी ने गुरु शब्द बोला ही नहीं था। वीडियो को तकनीक के द्वारा तोड़-मरोड़ कर अपलोड और प्रसारित किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस ने यह एफआईआर इकबाल सिंह नाम के व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को गुरुओं के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणियां करते हुए दिखाते हुये भड़काऊ सुर्खियों के साथ एक छोटी वीडियो क्लिप वाली कई पोस्टें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर अपलोड व प्रसारित की गई हैं। हालांकि पुलिस अभी यह बताने से बच रही है कि एफआईआर किसक...