हरदोई, फरवरी 26 -- सांडी। मोहल्ला खिड़किया में गुरुवार शाम चर्चित आतिशबाज खुर्शीद के मकान की दूसरी मंजिल पर तेज विस्फोट हो गया, जो इतना जोरदार था कि कमरे की दीवारें ढह गईं। भीतर रखा सामान दूर तक बिखर गया। हादसे में घर की दो बहुएं रुबीना पत्नी इरशाद और साजिया पत्नी दिलशाद गंभीर रूप से झुलस गईं। इस घटना के बाद पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। दोनों घायलों को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉ. सोफिया ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोग अवैध आतिशबाजी के दौरान बारूद में विस्फोट की आशंका जता रहे हैं। थाना प्रभारी बसन्तराम ने बताया कि विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है। अभी स्पष्ट नहीं हुआ है...