नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतिशबाजी ने कई लोगों के जीवन में अंधेरा ला दिया। दिवाली की रात दिल्ली में 250 से ज्यादा लोगों के जलने के मामले सामने आए। अकेले दिल्ली एम्स से आए आंकड़े डराने वाले हैं। दिल्ली एम्स ने पटाखों से घायल हुए 76 लोगों का इलाज किया। इनमें से 3 मामले गंभीर थे। कई को जीवन घातक चोटें थी। कुछ के हाथ इस करद जल गए थे कि उन्हें काटना पड़ा। आंखों की चोटों के 13 मामले थे जिनमें 3 की दोनों आंखों की रोशनी चली गई। एम्स दिल्ली के बर्न्स एंड प्लास्टिक सेंटर के हेड डॉ. मनीष सिंघल ने कहा कि हमने दिवाली से संबंधित चोटों के 76 रोगियों का इलाज किया। इनमें से तीन मामले गंभीर थे। अधिकांश मामले पटाखों से जलने के थे। इनमें पोटेशियम नाइट्रेट पाउडर के कारण होने वाली चोटें शामिल थीं। कुछ के हाथ जलने के कारण काटने पड़े।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.