नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतिशबाजी ने कई लोगों के जीवन में अंधेरा ला दिया। दिवाली की रात दिल्ली में 250 से ज्यादा लोगों के जलने के मामले सामने आए। अकेले दिल्ली एम्स से आए आंकड़े डराने वाले हैं। दिल्ली एम्स ने पटाखों से घायल हुए 76 लोगों का इलाज किया। इनमें से 3 मामले गंभीर थे। कई को जीवन घातक चोटें थी। कुछ के हाथ इस करद जल गए थे कि उन्हें काटना पड़ा। आंखों की चोटों के 13 मामले थे जिनमें 3 की दोनों आंखों की रोशनी चली गई। खबर अपडेट हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...