हमीरपुर, मई 8 -- मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम डीहा डेरा में आई बारात में आतिशबाजी छुटा रहा युवक हड़बड़ाहट में कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पढ़ोरी के मजरा डीहा डेरा निवासी जय किशन निषाद की भतीजी का द्वाराचार का कार्यक्रम गुरुवार की देर रात चल रहा था। जिसकी बारात जसपुरा थाने के ग्राम नादादेव गांव से आई थी। इसी गांव का 35 वर्षीय कमलेश बारात में आतिशबाजी छुटाने के लिए गोला बारूद लेकर आया था। द्वारचार के समय बारात के आगे गोला छूटाने के बाद दूर भागने लगा। यह भी पढ़ें- पेज 1 फरमाईशी गीत के विवाद दूल्हे के चाचा की चाकू गोदकर हत्या तभी अंधेरा होने के चलते वह हड़बड़ाहट में कुएं में जा गिरा। यह देख बरातियों व ग्रामीणों में हड़कंप मच ग...