बिजनौर, सितम्बर 5 -- एसडीएम के नेतृत्व में पटाखा फैक्ट्री एवं दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान फायर सेफ्टी सिस्टम सहित आतिशबाजी से भारी वाहनों के आने-जाने के रास्तों की भी जांच पड़ताल की गई। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी धामपुर नितिन कुमार के नेतृत्व में तहसीलदार विपिन कुमार,नायब तहसीलदार राज कमल, लेखपाल ब्रह्म सिंह रवि, कानूनगो ओमवीर सिंह, एसएचओ किशन अवतार, फायर सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह आदि ने नहटौर नगर व क्षेत्र में आतिशबाजी आतिशबाजी विनिर्माण स्थल,विक्रय स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने फैक्ट्री में फायर सेफ्टी पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही नाबालिकों से मजदूरी न करने के सख्त निर्देश जारी किए। यह भी पढ़ें- Orai News: पटाखा दुकानदारों को दी गई चेतावनी यह भी पढ़ें- Orai News: अलर्ट : पुलिस प्रशासन की संयुक्त छापेमारी पटा...