रांची, मई 31 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा हाई स्कूल मैदान में एफवाईसी क्लब कर्रा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार रात उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन कर्रा थाना के सब इंस्पेक्टर जोगेश कुमार सिंह, समाजसेवी परवेज खान एवं प्रदीप सिन्हा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा टॉस कराकर किया। उद्घाटन अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी के बीच प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि एसआई जोगेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार और जीत खेल का अभिन्न हिस्सा है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उनका मनोबल मजबूत होता है।

उद्घाटन मुकाबला उद्घाटन मुकाबले में वाइन ह...