मैनपुरी, दिसम्बर 5 -- मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के दीवानी रोड अंडरपास एक मैरिज होम के निकट एक रखी परचून की दुकान में आग लग गई। रात में आतिशबाजी चलने से चिंगारी परचून की दुकान तक पहुंची। जिससे आग की लपटें उठने लगी। सूचना पाकर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला पायी निवासी धीरज शाक्य परचूनी एवं कापी किताबें, कपड़े की दुकान चलाते हैं। ये दुकान दीवानी रोड पर एक मैरिज होम के निकट संचालित है। मैरिज होम में गुरुवार की रात शादी कार्यक्रम था। बारात आयी हुई थी। रात में उनकी दुकान के निकट बारातियों ने आतिशबाजी चलाई। जिससे दुकान में आग पहुंच गई। कुछ ही देर में दुकान से लपटें उठने लगीं। आग ने विकराल रूप धारण किया सूचना पाकर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंच गए। फायर कर्मियों ने आग पर कड़ी मशक्कत कर काबू पाया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.