नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- भारत ने आतंकियों के हाथों में घातक हथियार पहुंचने के खतरे पर चिंता जताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को सतर्क रहना होगा। निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े यूएन की प्रथम समिति में सोमवार को भारत का पक्ष रखते हुए लोकसभा सांसद आलोक कुमार सुमन ने ये कहा। लोकसभा सांसद सुमन ने कहा कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती है। सामूहिक विनाश के हथियार आंतकियों और गैर-सरकारी तत्वों के हाथों में पहुंच सकते हैं। ऐसे में हमें सतर्क रहना होगा। खासकर उन देशों या पक्षों से जिनका अतीत में परमाणु प्रसार का रिकॉर्ड रहा है या आतंकवाद से संबंध हैं। इन टिप्पणियों को पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिक ए. क्यू खान के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय परमाणु प्रसार नेटवर्क की ओर परोक्ष संकेत माना जा रहा है। सुमन ने बताया ...