सोनभद्र, मई 11 -- विण्ढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र में लगने वाला बृहद बाजार में छह माह से एक सांड़ आतंक का पर्याय बना हुआ था। सोमवार को पशु चिकित्साधिकारी डा. रवि तरूण अेर अन्य लोगों के सहयोग से सांड़ को पकड़कर चोपन स्थित बृहद पशु गौशाला के लिए भेजा गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद डॉक्टर रवि तरुण ने कहा कि संबंधित उच्च अधिकारियों से टेलिफोनिक वार्ता कर आज उक्त सांड को गौशाला में भेजने का काम किया गया। मौके पर मौजूद प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि उक्त सांड के आतंक से क्षेत्र में घायल हुए दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। लोगों ने उच्च अधिकारियों समेत स्थानीय प्रशासन को लिखित शिकायत दी गई थी। थाना निरीक्षक शिवकुमार सिंह के द्वारा सख्त हिदायत दिया गया था कि उक्त सांड को अभिलंब गौशाला में भेजने की व्यवस्था की जाए अन्य...