फरीदाबाद, फरवरी 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने कश्मीर में हुए आतंकी हमले में गिरफ्तारी का डर दिखाकर एक बुजुर्ग से 27 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने बुजुर्ग से फोन पर हुई बातचीत में अपने आपको अपने पुलिस की एटीएस(एंटी टेररिस्ट स्कवायड) का अधिकारी बताया था। शुक्रवार को एनआईटी साइबर अपराध थाना पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करलिया है। पुलिस के मुताबिक, पर्वतीया कॉलोनी निवासी पीड़ित बुजुर्ग पहले फैक्टरी में नौकरी करते थे। अब वे अपने घर पर ही रहते हैं। सात जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर एक फोन कॉल आई थी। फोन कॉल करने वाले शख्स ने अपने आप को पुलिस की एटीएस शाखा का अधिकारी बताया था। उसने उनसे कहा था कि आपका नाम जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में आया है। आप आतंकवादी संगठन से मिले हुए हैं। इसक...