आतंकी साजिश मामले के आरोपी की जमीन कुर्क
नई दिल्ली, जून 17 -- एनआईए ने बुधवार को हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाक समर्थित आतंकी साजिश मामले के मुख्य आरोपी की दो संपत्तियां जब्त की गईं। अधिकारियों ने कहा कि कनिसपोरा में 7.5 मरला (2,050 वर्ग फुट) और छह मरला (1,632 वर्ग फुट) के भूखंड शाहीन अहमद लोन के हैं। एनआईए ने इन्हीं संपत्तियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत द्वारा जारी आदेश के आधार पर की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी, शाहीन अहमद लोन एलओसी के जरिए पाकिस्तान से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक की तस्करी में शामिल पाया गया था। यह भी पढ़ें- बारामूला में आतंकवाद मामले के आरोपी की जमीन कुर्क यह भी पढ़ें- पूर्व टीएमसी नेता शेख शाहजहां समेत चार पर आरोप तय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.