नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने फ्लाईदुबई की उड़ान की न्यायिक जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने बताया कि इसकी जांच आतंकी साजिश के तहत भी की जाएगी और एक टीम का भी गठन किया गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस मामले में यूएई की न्यायिक एजेंसियों के पास पूरी कानूनी जिम्मेदारी है, क्योंकि विमान यूएई में पंजीकृत है और यहां के राष्ट्रीय झंडे के तहत उड़ान भरता है। इसका मतलब है कि विमान में हुए अपराध पर यूएई के कानून लागू होंगे, भले ही घटना के समय विमान यूएई के हवाई क्षेत्र से बाहर था。 यह भी पढ़ें- फ्लाईदुबई कांड के पीछे कौन? UAE खंगालेगा आतंकी साजिश, शुरू की जांचजांच की प्रक्रिया मंत्रालय ने कहा कि जांच में घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों और कारणों को देखा जाएगा। इसमें यह भी पता लगाया जाएगा कि घटना का आतंकी गतिव...