देबब्रत मोहंती, अप्रैल 11 -- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से 22 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को आतंकवादी संगठनों से कथित संबंधों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देश-विरोधी नारे पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान शेख इमरान के रूप में हुई है, जिसे भुवनेश्वर के यूनिट VI के गंगा नगर इलाके से एक किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे भुवनेश्वर की SDJM कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे दिल्ली ले जाकर आगे की पूछताछ करने के लिए 'ट्रांजिट रिमांड' दे दी। पुलिस ने बताया कि शेख इमरान बेरोजगार था और इसी दौरान वह एक ऐसे 'क्लोज्ड ऑनलाइन नेटवर्क' का सक्रिय सदस्य बन गया था, जो धार्मिक कट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.