नई दिल्ली, जनवरी 25 -- पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (SSOC) ने जम्मू के निवासी रमन कुमार उर्फ गोलू को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शहजाद भट्टी से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से .30 बोर की पिस्तौल भी बरामद हुई है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी शहजाद भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे संपर्क में था। वह अंबाला पुलिस स्टेशन विस्फोट मामले में भी शामिल पाया गया है तथा अपराधियों को आर्थिक सहायता प्रदान करता था। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने बताया कि जम्मू का रहने वाले एक शख्स को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शहजाद भट्टी से कथित संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.