लखनऊ, मार्च 23 -- Lucknow News: एटीएस आतंकी संगठन आईएसआईएस के आनलाइन माड्यूल से जुड़े सहारनपुर निवासी बीडीएस छात्र हारिस अली को मंगलवार से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर नए सिरे से पूछताछ करेगी। एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश ने सोमवार को हारिस की पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। एटीएस उसे मंगलवार सुबह जेल से पुलिस रिमांड पर लेगी। एटीएस ने युवकों को जिहाद के लिए उकसाने और आईएस के आनलाइन माड्यूल में उनकी भर्तियां करने के मामले में हारिस को 15 मार्च को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था। जांच में यह भी सामने आया था कि वह सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर अलग-अलग ग्रुपों के माध्यम से कट्टरपंथी विचारधारा वाले युवाओं का बड़ा नेटवर्क बना चुका था। उसके मोबाईल व लैपटाप से कई अहम सुराग मिले थे, जिन्हें लेकर आगे की पड़ताल होगी। एटीएस उससे जुड़े कई यु...