बाराबंकी, फरवरी 11 -- अम्बेडकरनगर। सामाजिक संस्था हुसैनी सोशल फ्रंट की बैठक नगर के मीरानपुर स्थित शाही इमामबारगाह में हुई। बैठक में पाकिस्तान में 35 से अधिक शिया समुदाय के लोगों की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की गई। हुसैनी सोशल फ्रंट के अध्यक्ष रेहान जैदी ने बैठक में कहा कि पाकिस्तान खुद को इस्लामिक देश कहता है, लेकिन वह इस्लाम के बताए राह पर नहीं चल रहा है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक शिया समुदाय पर लंबे समय से जुल्म किया जा रहा है। बैठक को कमर अब्बास, कल्बे हुसैन, रियाज हुसैन ने भी सम्बोधित किया। उधर अंजुमन अकबरिया रजिस्टर्ड के तत्वावधान में आगामी शुक्रवार को विशेष नमाज के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगा। अध्यक्ष रेहान जैदी ने बताया कि शिया जामा मस्जिद में विशेष नमाज अदा करने के बाद परिसर में प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ...