मेलबर्न, जुलाई 9 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं ने वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को देश की बढ़ती सैन्य शक्ति का प्रमाण बताते हुए कहा कि आतंकी ठिकानों पर हुए हमलों की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में भारतीयों को संबोधित किया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा किए गए एंटी-टेरर ऑपरेशन 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब आतंकी कैंपों पर धमाके हुए और उनकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी, तब दुनिया ने भारत का इरादा देख लिया और जान भी लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ सख्त और निर्ण...