नई दिल्ली, मार्च 20 -- आतंकवाद को पनाह देने वाला पाकिस्तान अब खुद इससे सबसे अधिक प्रभावित देशों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है। वहीं, भारत की स्थिति में सुधार देखने को मिला है। नेपाल और बांग्लादेश जैसे छोटे देश भी एक मिसाल पेश कर रहे हैं। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी ताजा वैश्विक आतंकवाद सूचकांक (GTI) 2026 की रिपोर्ट ने दक्षिण एशिया के सुरक्षा परिदृश्य की एक भयावह तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान अब बुर्किना फासो को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे अधिक आतंकवाद प्रभावित देश बन गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि साल 2025 पाकिस्तान के लिए पिछले 10 वर्षों में सबसे घातक रहा। आंकड़ों के अनुसार वहां 1,139 मौतें दर्ज की गईं और 1,045 आतंकी घटनाएं हुईं। पाकिस्तान में 2020 की तुलना में 2025 में...