रांची, मई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय एनएसएस के तत्वावधान में आतंकवाद विरोधी दिवस पर गुरुवार को जागरुकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली आर्यभट्ट सभागार परिसर से शुरू होकर मोरहाबादी तक गई, जिसमें बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं ने आतंकवाद के खिलाफ शपथ ली और आतंकवाद मुक्त भारत, युवा जागे, देश बचाए तथा शांति, एकता व मानवता के संदेश वाले नारे लगाए। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. किशोर सुरिन ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और युवा शक्ति ही देश में शांति व राष्ट्रीय एकता को मजबूत कर सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- एनएसएस के उद्देश्यों को धरातल पर उतारें कार्यक्रम पदाधिकारी: विनय मौके पर डॉ. अनुभव चक्रवर्ती और डॉ. कुमारी भा...