नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली। आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति पिछले एक दशक में धीरे-धीरे बदली है। लंबे समय तक आतंकी हमलों के बाद कूटनीतिक विरोध और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दबाव बनाने तक सीमित रहने वाला जवाब अब सैन्य कार्रवाई तक पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2026 को 'मन की बात' के 138वें एपिसोड में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए इसे आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति में अहम मोड़ बताया। उरी हमले के बाद एलओसी पार कर आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई ने यह संकेत दिया कि भारत आतंकी हमलों के जवाब में केवल अपनी सीमा के भीतर कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा。 यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की नई चाल, आतंकी कैंपों की बदली तस्वीर, क्या है प्लान?पूर्वी भारतीय ऑपरेशन इससे करीब एक साल पहले जून 2015 में मणिपुर क...