वॉशिंगटन, अक्टूबर 22 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार को आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई और अमेरिका व पाकिस्तान के रिश्तों पर खुलकर बात की है। रुबियो ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ अमेरिका के करीबी रिश्ते भारत के साथ उसकी पार्टनरशिप की कीमत पर नहीं होंगे। आतंकवाद के मुद्दे पर कहा कि इसको लेकर दोनों देशों (अमेरिका और भारत) की चिंताएं एक जैसी हैं। इंडिया टुडे से बात करते हुए मार्को रुबियो ने कहा, ''पाकिस्तान के साथ रिश्ता किसी भी तरह भारत के साथ हमारे रिश्ते की कीमत पर नहीं है और वॉशिंगटन और नई दिल्ली आतंकवाद को लेकर एक जैसी चिंताएं रखते हैं।'' रुबियो ने कहा कि वॉशिंगटन के ग्लोबल हितों के लिए उसे दुनिया भर के देशों के साथ रिश्ते बनाए रखने की जरूरत है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है। पाकिस्तान ...