बक्सर, नवम्बर 12 -- बक्सर। दिल्ली में लाल किला के समीप हुए आतंकी हमले में हताहत लोगों के प्रति अखिल भारतीय जनसंघ ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डॉ. भरत भूषण पांडेय ने कहा कि जब तक नीतियों में आमूलचूल बदलाव नहीं होगा, तब तक यह समस्या घटने के बजाय बढ़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन कारणों से देश का विभाजन हुआ था और विभाजित भारत में जिन कारणों से आतंकवाद तथा अलगाववाद का तांडव शुरू हुआ, उसपर उचित निर्णय आजतक नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ द्वारा प्रस्तावित भारतीयकरण कार्यक्रम की अनदेखी तथा वोट बैंक की राजनीति ने पूरे देश की सुरक्षा में सेंध लगा दी है। हिंदू समाज राजनेताओं की तुच्छ सत्तालिप्सा के कारण जातियों में बंट गया है और देश विरोधी तत्त्वों का विस्तार जारी है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद...