गाज़ियाबाद, मई 11 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। वैश्विक स्तर पर बढ़ते आतंकवाद, कट्टरपंथ और साइबर माध्यमों से फैल रही उग्रवादी गतिविधियों से निपटने के लिए सोमवार को केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय आतंकवाद निरोध एवं कट्टरपंथ उन्मूलन विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में भारत समेत पांच देशों के वरिष्ठ पुलिस और सुरक्षा अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। कमला नेहरू नगर स्थित केंद्रीय गुप्तचर प्रशिक्षण संस्थान में 13 मई तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं भारत सरकार के संयुक्त सचिव नचिकेता झा ने किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आतंकवाद का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। सोशल मीडिया, साइबर प्लेटफॉर्म और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर कट्टरपंथ फैलाने की कोशिशें बढ़ी ...