नई दिल्ली, जनवरी 19 -- भारत की यात्रा पर आए यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को लंबी बातचीत हुई। इस दौरान दोनों के बीच परमाणु रिएक्टरों पर सहयोग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ऊर्जा संरक्षण और आतंकवाद रोकने के उपायों पर अहम चर्चाएं हुईं। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच जबर्दस्त तारतम्य है और उनके रिश्ते भी गर्मजोशी से भरे हैं। मिसरी ने बताया कि इन समझौतों पर दोनों नेताओं की मौजूदगी में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए। उन्होंने कहा कि शेख नाहयान की तीन घंटे की यात्रा बेहद सार्थक रही और इसने दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में भविष्य की दिशा तय करने का मार्ग प्रशस्त्र किया। शेख नाहयान आज शाम ही भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए थे। पीएम मोदी ने ...