रुडकी, फरवरी 2 -- आढ़त कारोबारी के कर्मचारी से हुई लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक बदमाश को लोगों ने घेर कर पकड़ लिया था। जबकि तीन बदमाश मौके फरार होने में सफल हो गए थे। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाल प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि लक्सर गांव निवासी रवि राठौर पुत्र मुन्नालाल निवासी लक्सर गांव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लक्सर गांव निवासी भूषण लाल की परचून आढ़त की दुकान पर कार्य करता है। दुकान से आसपास के क्षेत्र के दुकानदार सामान लेकर जाते हैं। जिनसे वह कलेक्शन करता है। बताया कि वह रोजमर्रा की तरह रविवार को भी वह कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। लेकिन इसी बीच लक्सर सुल्तानपुर...